यूपी स्पेशल TET परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, एग्जाम डेट का ऐलान
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने गुरुवार को स्पेशल TET परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन 62,000 से अधिक शिक्षकों के लिए है जो पहले सफल नहीं हो पाए थे। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी और फीस जमा करने के साथ फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर तय की गई है। परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर को किया जाएगा।