यूपी: शादी के 45 दिन बाद पत्नी की हत्या, कमरे के अंदर ही दफनाया शव

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक 25 वर्षीय युवक पर अपनी 20 वर्षीय पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। शादी के महज डेढ़ महीने बाद ही पति ने कथित तौर पर पत्नी को मारकर घर के ही एक कमरे में दफन कर दिया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिवार का कहना है कि आरोपी पति ₹1 लाख दहेज की मांग कर रहा था। उसने खुद फोन करके अपनी सास को हत्या करने और शव को घर में दफनाने की जानकारी दी थी।

by shortkt.com
5 hours ago
यूपी: शादी के 45 दिन बाद पत्नी की हत्या, कमरे के अंदर ही दफनाया शव | ShortKT