यूपी: शादी के 2 साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, इलाज के नाम पर मांगे 5 लाख रुपये

गोरखपुर की एक 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और मानसिक रूप से परेशान करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि शादी के दो साल बीत जाने के बाद भी उसके पति ने इलाज का हवाला देकर उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने इलाज के नाम पर 5 लाख रुपये की मांग की और अस्पताल में स्पर्म सैंपल देने से भी इनकार कर दिया।

by shortkt.com
4 hours ago
यूपी: शादी के 2 साल बाद भी पति ने नहीं बनाए संबंध, इलाज के नाम पर मांगे 5 लाख रुपये | ShortKT