यूपी: शादी के प्रस्ताव को ठुकराने पर पूर्व आईएएस के बेटे ने विधवा महिला को लहूलुहान किया

कानपुर में एक विधवा महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी चंद्रा निगम के बेटे देवाशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि शादी के लिए मना करने पर उसने यह कदम उठाया। 16 साल की बेटी की मां पीड़िता ने बताया कि देवाशीष ने उसे जबरन नशीली एनर्जी ड्रिंक पिलाई और गलत हरकत की। जब उसने कार से बाहर निकलने की कोशिश की, तो आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर हमला कर दिया।

by shortkt.com
5 hours ago
यूपी: शादी के प्रस्ताव को ठुकराने पर पूर्व आईएएस के बेटे ने विधवा महिला को लहूलुहान किया | ShortKT