यूपी: शादी और नौकरी का लालच देकर रेप करने के आरोपी दारोगा पर गिरी गाज, सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने सब-इंस्पेक्टर नरेश बाबू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि दारोगा ने उसे शादी और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात करवाया, उससे ₹8 लाख की नकदी और गहने ऐंठ लिए और उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद एसएसपी ने आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

by shortkt.com
22 hours ago
यूपी: शादी और नौकरी का लालच देकर रेप करने के आरोपी दारोगा पर गिरी गाज, सस्पेंड | ShortKT