यूपी: यूट्यूब से सीखकर 3 दोस्तों ने की अपने साथी की हत्या, शव के 5 टुकड़े कर गोबर में छिपाया
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 19 साल के इशू कन्नौजिया की उसके ही तीन दोस्तों ने बेरहमी से जान ले ली। युवक पिछले 15 दिनों से लापता था। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने हत्या की योजना यूट्यूब वीडियो देखकर बनाई थी। उन्होंने शव को 5 हिस्सों में काटकर प्लास्टिक की बोरी में डाला और फिर उसे खाद के लिए रखे गोबर के ढेर में काफी नीचे दबा दिया। पुलिस को युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है।