यूपी में ₹100 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स की IIT करेंगे जांच, सरकार ने लिया फैसला
उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि ₹100 करोड़ से ज्यादा के बजट वाले बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स की तकनीकी समीक्षा की जाएगी। इस योजना के तहत IIT कानपुर, IIT-BHU वाराणसी और IIT रुड़की जैसे प्रतिष्ठित संस्थान सड़कों, पुलों और हाईवे प्रोजेक्ट्स के तकनीकी मानकों और गुणवत्ता की परख करेंगे। सरकार के अनुसार, इस कदम से निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा और वित्तीय खर्च भी अधिक कुशल बनेगा।