यूपी में स्वाइन फ्लू का खतरा: डिप्टी सीएम ने अस्पतालों की व्यवस्था पर जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी और वार्डों में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान बाराबंकी, श्रावस्ती, झांसी और गोरखपुर में की गई व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन कमियों को तुरंत दूर करने के सख्त निर्देश दिए हैं।