यूपी में कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग से होगी TET परीक्षा, सीएम योगी ने दिए निर्देश

यूपी टीईटी-2026 को लेकर हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UPESSC को निर्देश दिया है कि वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक अलग विशेष टीईटी परीक्षा कराई जाए। सीएम ने कहा कि चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है, इसलिए सेवारत शिक्षकों को भी नौकरी और पदोन्नति के बराबर मौके मिलने चाहिए। खबरों के अनुसार, राज्य में फिलहाल 1.86 लाख कार्यरत शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने टीईटी परीक्षा पास नहीं की है।

by shortkt.com
4 hours ago
यूपी में कार्यरत शिक्षकों के लिए अलग से होगी TET परीक्षा, सीएम योगी ने दिए निर्देश | ShortKT