यूपी: मायके की जमीन बेचने से मना करने पर पति ने पत्नी को करंट लगाकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि महिला ने अपने मायके की जमीन बेचने से मना कर दिया था, जिससे नाराज होकर पति ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और फर्राटा पंखे के तार से करंट लगाकर उसकी जान ले ली। इसरार नाम के इस आरोपी ने अपनी पत्नी नसरीन के प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई अंगों पर बिजली का करंट लगाया। पुलिस ने इस मामले में पति इसरार को गिरफ्तार कर लिया है।

by shortkt.com
3 hours ago
यूपी: मायके की जमीन बेचने से मना करने पर पति ने पत्नी को करंट लगाकर मार डाला | ShortKT