यूपी: माता-पिता की अनदेखी करने वाली संतान अब संपत्ति से होगी बेदखल, सरकार बदलेगी नियम

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी है कि राज्य मंत्रिमंडल ने 'उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014' में बदलाव को मंजूरी दी है। इसके तहत नियमावली के नियम 22 में नए उप-नियम 22क, 22ख और 22ग शामिल किए जाएंगे। इस संशोधन के बाद, यदि बच्चे अपने माता-पिता के साथ बुरा बर्ताव करते हैं या उनकी देखभाल नहीं करते हैं, तो माता-पिता उन्हें अपनी संपत्ति से बेदखल करने के हकदार होंगे।

by shortkt.com
4 hours ago
यूपी: माता-पिता की अनदेखी करने वाली संतान अब संपत्ति से होगी बेदखल, सरकार बदलेगी नियम | ShortKT