यूपी: मशहूर कंपनी की नमकीन के पैकेट में मिला मरा हुआ चूहा, वीडियो वायरल

कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नामी कंपनी की नमकीन का पैकेट खोलने पर उसमें मरा हुआ चूहा पाया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिकायत करने वाला व्यक्ति यह सवाल उठाता नजर आ रहा है कि इस मामले में कंपनी जिम्मेदार है या दुकानदार। इस शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए जांच के लिए एक टीम को मौके पर रवाना कर दिया है।

by shortkt.com
3 hours ago
यूपी: मशहूर कंपनी की नमकीन के पैकेट में मिला मरा हुआ चूहा, वीडियो वायरल | ShortKT