यूपी: भारी बारिश से गिरा शताब्दी पुराना घर, परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात मूसलाधार बारिश की वजह से करीब 100 साल पुरानी इमारत गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई, वहीं एक व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है। खबरों के अनुसार, भीषण गर्मी और उमस के चलते परिवार के सभी 7 सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे, जिसमें एसी लगा हुआ था।