यूपी: भाई की कलाई पर राखी की जगह दी मुखाग्नि, परिवार में पुरुष न होने पर बहन ने निभाया फर्ज

यूपी के सीतापुर में रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले एक 55 वर्षीय व्यक्ति का बीमारी के चलते निधन हो गया। परिवार में कोई पुरुष सदस्य न होने के कारण, उसकी 60 वर्षीय बहन ने आगे आकर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं और भाई को मुखाग्नि दी। मृतक अपने घर का इकलौता पुरुष था। उसकी पत्नी उसे पहले ही छोड़ चुकी थी और वह पटवा संकटा देवी मंदिर में दुकान चलाकर अपना गुजारा करता था।

by shortkt.com
5 hours ago
यूपी: भाई की कलाई पर राखी की जगह दी मुखाग्नि, परिवार में पुरुष न होने पर बहन ने निभाया फर्ज | ShortKT