यूपी: बाल झड़ने से परेशान 15 साल की छात्रा ने दी जान, पिता ने बताया- शर्मिंदगी की वजह से पहनती थी टोपी
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार को 15 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह पिछले कुछ समय से बाल झड़ने की गंभीर समस्या से जूझ रही थी। पिता के अनुसार, करीब 5-6 महीने से उसका उपचार चल रहा था, लेकिन बालों की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। इसके विपरीत, इलाज के दौरान उसे सिर में तेज दर्द रहने लगा था। पिता ने बताया कि अपनी स्थिति को लेकर वह काफी शर्मिंदा महसूस करती थी और इसी वजह से हमेशा सिर पर टोपी लगाकर रखती थी।