यूपी: बस और टैंकर की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, 25 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बुधवार शाम नेशनल हाईवे-34 पर एक रोडवेज बस और डीजल टैंकर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और टैंकर के ड्राइवरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित बस पास में खड़ी एक कार से भी जा टकराई।

by shortkt.com
7 hours ago
यूपी: बस और टैंकर की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, 25 लोग घायल | ShortKT