उत्तर प्रदेश से बसपा के अकेले विधायक उमाशंकर सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से तीन बार लगातार विधायक चुने गए 55 वर्षीय उमाशंकर सिंह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। बसपा सुप्रीमो मायावती उन्हें अपने भाई जैसा मानती थीं। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।