यूपी: बंदी वाहन के अंदर घुसकर एसएसपी ने युवक को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कॉलेज छात्रा की हत्या के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ एसएसपी अविनाश पांडेय द्वारा हाथापाई करने का मामला सामने आया है। एक वीडियो में एसएसपी बंदी वाहन के अंदर घुसकर एक व्यक्ति को लगातार थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में करीब 20 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।