यूपी: प्रयागराज में एक ही बिस्तर पर मिले मूक-बधिर दंपती समेत 3 लोगों के शव
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में मंगलवार को एक किराए के मकान से दो महिलाओं और एक पुरुष का शव मिला। तीनों शव एक ही बिस्तर पर खून से सने हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तीनों मूक-बधिर थे और इनमें से दो पति-पत्नी थे। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि आपसी विवाद के चलते इन लोगों ने एक-दूसरे की जान ले ली।