यूपी पुलिस के एनकाउंटर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई जांच के दिए निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मई 2025 में श्रावस्ती में हुए एक एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने का फैसला सुनाया है। इस मामले में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी थी। कोर्ट ने सवाल किया कि रात के अंधेरे में आरोपी के दोनों पैरों पर ही सटीक निशाना कैसे लगा और क्रॉस-फायरिंग के बावजूद 23 पुलिसकर्मियों में से किसी को खरोंच तक क्यों नहीं आई। अदालत ने तत्कालीन एसएचओ की शूटिंग स्किल्स की भी जांच करने को कहा है।

by shortkt.com
3 hours ago
यूपी पुलिस के एनकाउंटर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई जांच के दिए निर्देश | ShortKT