यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
उत्तर प्रदेश पुलिस के शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से नवाजा गया है। जनवरी 2025 में शामली में अपराधियों के साथ हुई एक मुठभेड़ के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हुए थे। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि यूपी पुलिस के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को कीर्ति चक्र प्रदान किया गया है।