यूपी: तीन बार डसने वाले सांप को शख्स ने दांतों से चबाया, बोला- मुझे काटने की हिम्मत कैसे हुई

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत एक व्यक्ति ने उसे तीन बार डसने वाले जहरीले सांप को मार डाला और फिर उसे अपने दांतों से चबाने लगा। वह मृत सांप को अपनी कलाई पर लपेटकर घूमते हुए चिल्ला रहा था कि 'इसकी इतनी हिम्मत कि मुझे काटेगा'। दरअसल, यह व्यक्ति अपने पड़ोसी के घर में घुसे सांप को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। घटना के करीब एक घंटे बाद स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

by shortkt.com
17 hours ago
यूपी: तीन बार डसने वाले सांप को शख्स ने दांतों से चबाया, बोला- मुझे काटने की हिम्मत कैसे हुई | ShortKT