यूपी: डीसीएम के नीचे फंसी बाइक, कई किलोमीटर तक सड़क पर रगड़ती रही
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएनजी सिलिंडरों से भरी एक डीसीएम ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक डीसीएम के बंपर में फंस गई। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, सड़क पर बाइक के घिसटने की वजह से लगातार चिंगारियां उठ रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीछा करके डीसीएम को घेर लिया और उसे रुकवा दिया।