यूपी: चित्रकूट और बांदा में पान मसाला कारोबार पर छापा, ₹185 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और बांदा जिलों में छह अलग-अलग ठिकानों पर अवैध रूप से संचालित पान मसाला, तंबाकू और गुटखा के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) की लखनऊ यूनिट ने इस कार्रवाई के दौरान ₹185 करोड़ की भारी टैक्स चोरी पकड़ी है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने ₹15 लाख से अधिक मूल्य के तैयार तंबाकू और गुटखा पाउच भी बरामद किए हैं।