यूपी: घर खाली करने के दो घंटे बाद ही ढहा 90 साल पुराना मकान, परिवार ने बताया देवी का चमत्कार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार की रात 90 साल पुरानी एक इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे से करीब दो घंटे पहले ही पूरा परिवार घर से बाहर निकल गया था। परिवार की एक बुजुर्ग महिला का कहना है कि सोमवार शाम जब वह घर के निचले हिस्से में स्थित मंदिर में पूजा कर रही थीं, तब उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे देवी मां उन्हें घर खाली करने का इशारा दे रही हैं।

by shortkt.com
3 hours ago
यूपी: घर खाली करने के दो घंटे बाद ही ढहा 90 साल पुराना मकान, परिवार ने बताया देवी का चमत्कार | ShortKT