यूपी: घरेलू कलह में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर चारपाई से बांधकर दिया करंट

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार की रात एक पारिवारिक विवाद के दौरान पत्नी ने अपने पति पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद उसने पति को चारपाई से बांधकर बिजली का करंट लगा दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तो उन्होंने पति को लहूलुहान हालत में पाया। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली सप्लाई काटी और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

by shortkt.com
5 hours ago
यूपी: घरेलू कलह में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर चारपाई से बांधकर दिया करंट | ShortKT