यूपी ग्रामीण बैंक के नए आदेश से कर्मचारी नाराज, लंच ब्रेक के दौरान भी जारी रहेगी सेवा

यूपी ग्रामीण बैंक ने एक नया निर्देश जारी किया है, जिसके तहत कर्मचारियों को लंच ब्रेक लिए बिना ही सुबह से शाम तक ग्राहकों को सेवाएं देनी होंगी। बैंक का कहना है कि भोजन का समय तय करना उसका आंतरिक प्रशासनिक विषय है और इससे ग्राहकों की सेवा में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। वहीं, ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स असोसिएशन ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए इसे 'तालिबानी फरमान' और 'मानवाधिकारों का उल्लंघन' करार दिया है।

by shortkt.com
4 hours ago
यूपी ग्रामीण बैंक के नए आदेश से कर्मचारी नाराज, लंच ब्रेक के दौरान भी जारी रहेगी सेवा | ShortKT