यूपी के शामली में सिंगर अंकित बालियान की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार को गायक अंकित बालियान की हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि जिम से बाहर निकलने के बाद अंकित जैसे ही आगे बढ़ते हैं, चार हमलावर वहां पहुंच जाते हैं और कुछ ही पलों में वारदात को अंजाम देकर भाग निकलते हैं। बताया जा रहा है कि अंकित पर करीब 18 से 20 राउंड गोलियां चलाई गई थीं।