यूपी के बुजुर्गों को किफायती और सुरक्षित घर देगी योगी सरकार, नई योजना की तैयारी
योगी सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई नीति तैयार कर रही है, जिसका मकसद उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और सस्ते घर मुहैया कराना है। इस प्रस्तावित योजना का लक्ष्य जरूरतमंद बुजुर्गों को कम किराए पर आवास देना है, ताकि उन्हें रहने के लिए परेशान न होना पड़े। इस काम को आगे बढ़ाने के लिए 9 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया है।