उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में शाहजहांपुर स्थित जलालाबाद का नाम बदलने के फैसले पर मुहर लगा दी गई है। अब इस जगह को परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि स्थानीय लोग काफी समय से यह मांग कर रहे थे कि भगवान परशुराम की जन्मभूमि का नाम बदलकर परशुरामपुरी रखा जाए।