यूपी के छोटे से गांव से विंबलडन तक का सफर तय करने वाले विजय कुमार कौन हैं?
सोशल मीडिया पर छाए विजय कुमार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक गांव से ताल्लुक रखते हैं और एक कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 39 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वे अपनी रील्स शेयर करते हैं। हाल ही में, उन्होंने लंदन के विंबलडन से अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके बाद इंटरनेट पर लोग उनकी कामयाबी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।