यूपी की ज्योति मौर्या जैसा नहीं होगा मेरा रिश्ता, पत्नी को पढ़ाना जरूरी: एसडीएम के पति
एक नवनियुक्त एसडीएम के पति का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश की एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति के विवाद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा है और उनके रिश्ते में ऐसी स्थिति पैदा नहीं होगी। उन्होंने जोर दिया कि पारिवारिक पृष्ठभूमि बहुत मायने रखती है। साथ ही, उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पत्नी का पूरा साथ दिया है और हर किसी को अपनी पत्नी को शिक्षित करना चाहिए।