यूपी: किराया न मिलने पर मकान मालिक ने बैंक शाखा पर लगाया ताला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्थित आईडीबीआई बैंक की एक ब्रांच के मुख्य गेट पर एक व्यक्ति ने ताला जड़ दिया। जब बैंक कर्मचारी सुबह काम पर पहुंचे, तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया, जिसके बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह बैंक जिस इमारत में संचालित है, उसका किराया नहीं चुकाया गया था, जिसके चलते मकान मालिक ने गुस्से में आकर गेट पर ताला लगा दिया।