यूपी: कार चलाते समय डैशबोर्ड पर दिखा कोबरा, महिला ड्राइवर की अटकी सांसें
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने एक हैरान कर देने वाला वीडियो साझा किया है, जिसमें एक कार के डैशबोर्ड पर कोबरा सांप बैठा दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार, एलिवेटेड रोड पर गाड़ी चला रही एक महिला अचानक डैशबोर्ड पर सांप देखकर घबरा गई। उसने फौरन अपनी कार रोकी और बाहर निकल आई। इसके बाद मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बड़ी सावधानी से सांप को गाड़ी से बाहर निकाला और एक बोतल में सुरक्षित बंद कर दिया।