यूपी: कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाते समय गिरा बाइक सवार, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के झांसी में कांवड़ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के समय हेलीकॉप्टर काफी नीचे उड़ रहा था, जिसकी वजह से उसके पंखों से पैदा हुई तेज हवा के दबाव में आकर सड़क पर चल रहे कई बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। खबरों के अनुसार, उस समय हेलीकॉप्टर में झांसी के मंडलायुक्त और झांसी रेंज के आईजी मौजूद थे।

by shortkt.com
6 hours ago
यूपी: कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाते समय गिरा बाइक सवार, वीडियो वायरल | ShortKT