यूपी: कांवड़ यात्रा के दौरान शराब-मांस की दुकानें रहेंगी बंद, तेज़ आवाज़ वाले म्यूज़िक सिस्टम पर पाबंदी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि कांवड़ यात्रा के रास्तों पर मांस और शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रखी जाएं। उन्होंने अफसरों से कहा है कि भक्तों की सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और कानून-व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही, अफवाह फैलाने वालों और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया है कि यात्रा के दौरान बजने वाले म्यूज़िक सिस्टम की आवाज़ तय मानकों के दायरे में ही होनी चाहिए।