यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अयोध्या में हाउस अरेस्ट, रामलला दर्शन से रोका गया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया है। अजय राय मंगलवार को राम मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले थे। वह सोमवार को अयोध्या पहुंचे थे और पद्मश्री पैलेस में रुके हुए थे। उनकी पत्नी रीना राय ने कहा कि बीजेपी सरकार उनके पति की आवाज को दबाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।