यूपी: कंधे पर 100 किलो की बाइक उठाकर चलने वाले युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुआ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक करीब 100 किलो वजनी मोटरसाइकिल को अपने कंधे पर रखकर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस मामले को देखते हुए पिलखुआ कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'लगता है युवक में बाहुबली की आत्मा आ गई है', वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'जीओ रे बाहुबली।'

by shortkt.com
4 hours ago
यूपी: कंधे पर 100 किलो की बाइक उठाकर चलने वाले युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच | ShortKT