यूपी: एसडीएम के ड्राइवर ने वर्दीधारी होमगार्ड से दबवाए पैर, वीडियो सामने आने पर तीनों सस्पेंड

कानपुर, उत्तर प्रदेश से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक होमगार्ड वर्दी में पैर दबाता दिख रहा है। दावा है कि पैर दबवाने वाला व्यक्ति एसडीएम का ड्राइवर है। यह वीडियो करीब 4 महीने पुराना बताया जा रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद ड्राइवर और वीडियो में दिख रहे दोनों होमगार्ड्स को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, ड्राइवर ने सफाई देते हुए कहा है कि उस वक्त उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।

by shortkt.com
4 hours ago
यूपी: एसडीएम के ड्राइवर ने वर्दीधारी होमगार्ड से दबवाए पैर, वीडियो सामने आने पर तीनों सस्पेंड | ShortKT