यूपी एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी को मेरठ से दबोचा, मदरसों के नाम पर पाक भेजता था फंड

उत्तर प्रदेश एटीएस ने मेरठ से मोहम्मद ज़फर नाम के एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया का रहने वाला ज़फर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। उस पर आरोप है कि वह मदरसों के नाम पर चंदा वसूलकर उसे अवैध तरीके से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी नेटवर्क तक पहुंचाता था। एटीएस के अनुसार, ज़फर आतंकी मसूद अज़हर के भड़काऊ भाषणों से काफी प्रेरित था।

by shortkt.com
4 hours ago
यूपी एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी को मेरठ से दबोचा, मदरसों के नाम पर पाक भेजता था फंड | ShortKT