यूपी: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे डायल-112 को एक वाहन के डिवाइडर से टकराकर पलटने की जानकारी मिली थी। गाड़ी में सवार सभी यात्री राजस्थान के गोगामेड़ी से वापस बदायूं जा रहे थे। इस घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।