यूपी: इंडक्शन चूल्हे से करंट लगने के कारण पति-पत्नी की जान गई
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मंगलवार को इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करते वक्त करंट लगने से एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, महिला इंडक्शन पर दूध गर्म कर रही थी, तभी उसे जोरदार करंट लगा और उसकी जान चली गई। अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।