यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 80 पदों के लिए मांगे आवेदन, 11 सितंबर आखिरी तारीख

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा ईपीएफओ में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 80 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 22 अगस्त से इंटरनेट के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, जिसकी आखिरी तारीख 11 सितंबर निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करना होगा। हालांकि, परीक्षा के आयोजन की तिथि का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

by shortkt.com
4 hours ago
यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 80 पदों के लिए मांगे आवेदन, 11 सितंबर आखिरी तारीख | ShortKT