यूपीआई पेमेंट में AI का होगा इस्तेमाल, NPCI ला रहा है नया प्रोटोकॉल
बिज़नेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल भुगतान को अधिक आधुनिक बनाने के लिए नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉल (UAP) विकसित कर रहा है। इस सिस्टम के जरिए, यूजर की मंजूरी मिलने पर AI-एजेंट यूपीआई के माध्यम से बिल भरने और अन्य छोटे-मोटे वित्तीय लेनदेन पूरे कर सकेगा। इस नई व्यवस्था में ग्राहकों को AI-एजेंट को पहले से कुछ अधिकार देने की सुविधा मिलेगी।