यूक्रेन: सेना की दो विशेष इकाइयों के बीच हुई गोलीबारी, एक जवान की मौत
यूक्रेन में सेना की दो प्रमुख इकाइयों (GUR और SBU) के जवानों के बीच हुई गोलीबारी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस झड़प में GUR यूनिट के एक सैनिक की जान चली गई और दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद पांच SBU अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि SBU यूक्रेन की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी है, जो अमेरिका की FBI की तर्ज पर काम करती है।