यूक्रेन में रूसी ड्रोन ने एक व्यक्ति का पीछा कर किया हमला
यूक्रेनी पुलिस ने एक फुटेज साझा की है, जिसमें रूस का एक ड्रोन एक यूक्रेनी नागरिक का पीछा करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति ड्रोन से बचने के लिए भाग रहा है और खुद को बचाने के लिए एक वैन की ओट लेने की कोशिश करता है। अंत में, ड्रोन उस व्यक्ति के बिल्कुल करीब पहुंचकर धमाके के साथ फट जाता है।