यूक्रेनी मंत्री टेट्याना बेरेज़ना ने जानकारी दी है कि यूक्रेन ने रूसी एनिमेटेड शो 'माशा ऐंड द बेयर' के डिस्ट्रीब्यूटर्स और मेकर्स को प्रतिबंधित कर दिया है। यूक्रेन के सहयोगी राष्ट्रों ने भी इस कार्टून की निंदा की है। उन पर आरोप है कि यह शो रूस की छवि को बेहतर बनाकर पेश करता है। बेरेज़ना ने स्पष्ट किया कि बच्चों के लिए बने कंटेंट में रूसी प्रोपेगैंडा के लिए कोई स्थान नहीं है।