यूक्रेन के बंदरगाह पर जहाज पर हमला, 13 भारतीय नाविकों की जान खतरे में
रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के दौरान, ब्लैक सी स्थित यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क पोर्ट के नजदीक एमवी AMIR1 जहाज को मिसाइल और ड्रोन हमले का निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद जहाज में आग भड़क गई, जिससे उस पर मौजूद 13 भारतीय नाविक फंस गए हैं। इंडियन सीमेन यूनियन ने इस घटना पर चिंता जताते हुए तत्काल सहायता की मांग की है। यूनियन के अनुसार, हमले के वक्त जहाज पर कुल 15 चालक दल के सदस्य मौजूद थे।