युवाओं को रोजगार नहीं, रील्स बनाने की सलाह दी जा रही है: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि युवा अपनी पढ़ाई और डिग्री के लिए भारी भरकम रकम खर्च करते हैं, फिर भी उन्हें नौकरी मिलने का कोई भरोसा नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की जानकारी गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों को बेची जा रही है और उन्हें केवल रील्स बनाने या देखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राहुल ने रील्स को इस सदी का नया नशा करार दिया है।