यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के ट्रेलर पर भड़कीं ऋषिका सिंह, दी कर्नाटक छोड़ने की चेतावनी
कन्नड़ अभिनेत्री ऋषिका सिंह अभिनेता यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' के ट्रेलर को लेकर काफी नाराज दिखीं। उन्होंने यश को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक पिता और पति होने के नाते उनसे महिलाओं के प्रति बेहतर सम्मान की उम्मीद थी, जो कि ट्रेलर में देखने को नहीं मिली। ऋषिका ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर महिलाओं का सम्मान नहीं किया गया, तो उन्हें कर्नाटक से बाहर जाने के लिए मजबूर कर दिया जाएगा।